Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सदर प्रखंड के बजटो तथा बेरदोंगा पंचायत में गर्मी से पूर्व ही छाने लगा पेयजल समस्या

घर-घर नल-जल के नाम पर लोगों को मिला सिर्फ धोखा: राजेश यादव

0 21

गिरिडीह। गर्मी के आगमण होने से पूर्व ही पेयजल समस्या सामने आने लगी है। इस बीच जिले में सरकार की नल जल योजना भी घोटाले की भेंट चढ़ चुकी है। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने सदर प्रखंड के बजटो तथा बेरदोंगा पंचायत क्षेत्र का दौरा कर इलाके में व्याप्त पेयजल संकट का जायजा लिया। इस दौरान पता चला कि, अधिकांश गांवों में पेयजल की योजना कारगर नहीं है। लोग पानी के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर हैं।

 

मौके पर चपरडीहा गांव में एक-एक घरों का दौरा कर उनकी समस्या का जायजा लिया गया। टीम की अगुवाई कर रहे पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, ऐसा लगता है नल-जल योजना के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा ही मिला है।

sawad sansar

कहा कि, चपरडीहा गांव में एक भी घर को पानी नहीं मिल रहा है। यही स्थिति आसपास के गांवों की भी है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इस योजना को शुरू किया गया और घरों के सामने नल लगा दिए गए, लेकिन उससे पेयजलापूर्ति नही होती है। लोग अभी भी पानी के लिए तरस रहे हैं।

उन्होंने स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर पेयजलापूर्ति समस्या का समाधान करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने समस्या का समाधान नही होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। मौके पर पार्टी नेता मनोज कुमार यादव, संजय चौधरी, संतोष राय, मुकेश यादव सहित बलदेव कोल, कैला कोल, नीरो कोल, सुकर कोल, दशरथ कोल, भीखन कोल, राजू कोल, गोपाल कोल, मेघु कोल, अनाड़ी देवी, कुंती देवी, उगनी देवी, अनीता देवी, रेखा देवी व अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.