सड़क दुर्घटना में कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की मौत
सोनबाद के पास गिट्टी लोड ट्रक का टायर फटने से हुई घटना


गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के झलकडीहा निवासी कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की मौत शुक्रवार को सोनबाद पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाबत बताया जाता है कि सुरेंद्र सिंह बाइक से गिरिडीह आ रहे थे। इसी क्रम में सोनबाद पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे गिट्टी लोड एक ट्रक का अगला चक्का फट गया। जिसके कारण बोल्डर छिटक कर सुरेंद्र सिंह के सिर जा लगा। बोल्डर की गहरी चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे किसान जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। असमय इनका निधन पीड़ादायक है। वहीं क्षत्रिय कल्याण समाज के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए सुरेंद्र सिंह के निधन से समाज को बड़ा नुकसान हुआ है।

Comments are closed.