शानदार जीत के बाद रांची पहुँचीं प्रमिला मेहरा, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

गिरिडीह : नगर निगम चुनाव में महापौर पद पर भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद प्रमिला मेहरा शनिवार को रांची पहुंचीं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ साथ मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत ने उन्हें पूरे उत्साह से बधाई दी।
वहीं कल्पना सोरेन ने अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री आवास पर इस गर्मजोशी भरी मुलाकात में गिरिडीह के झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, शाहनवाज अंसारी, दिलीप रजक, कृष्ण मुरारी शर्मा, रॉकी सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।
