शांति भवन में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा, जय श्री कृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हुआ शहर

गिरिडीह। शहर के मकतपुर रोड स्थित शांति भवन आश्रम में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई। शांति भवन से निकले भव्य शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर आस्था के साथ श्रीमद्भागवत लिए शामिल हुई। गाजे बाजे के साथ निकले शोभा यात्रा में जहां एक रथ पर कथावाचक आचार्य रामकृष्ण शर्मा मौजूद थे।
वही आश्रम के स्वयं सेवकों के साथ कई साध्वी भी शोभा यात्रा में शामिल हुई थी। शहर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान शहर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा वापस शांति भवन आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई । जहां भक्तों ने श्रद्धा भाव से श्रीमद्भागवत कथा की आरती की । शोभा यात्रा में सुनील गुप्ता, दीपक शर्मा, उर्मिला बाई, चैतन्य बाई समेत काफी संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए।
