Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शबे-बारात को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, बाइकर्स व हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

0 32

गिरिडीह। शबे-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में शांति समिति सदस्यों की अहम भूमिका होती है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाइक से स्टंट करने वाले, हुड़दंग मचाने वाले एवं शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

sawad sansar

थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की कि शबे-बारात पर्व को उसकी धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं के अनुरूप मनाएं तथा किसी भी तरह की अफरा-तफरी या अव्यवस्था से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

वहीं बैठक में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति सदस्यों ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.