Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वीरग्राम की 15 वर्षीय बालिका रिंकू हांसदा को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

पिता की मृत्यु के बाद मां व छोटी बहन का पालन पोषण करते हुए कर रही है पढ़ाई, आठवीं कक्षा में मिला ए ग्रेड बाल कल्याण समिति करती रही है सहयोग, बढ़ाते रहे है हौसला

522

जामताड़ा। जिला प्रशासन द्वारा जामताड़ा टाउंन हॉल में आयोजित समारोह में विपरीत परिस्थितियों में भी पढ़ाई को लेकर गंभीर वीरग्राम की 15 वर्षीय बालिका रिंकू हांसदा को 8वीं बोर्ड की परीक्षा में ए ग्रेड प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। वीरग्राम की 15 वर्षीय बालिका रिंकू हांसदा को उसके अल्पायु में पिता को खोने के बाद अपनी 5 वर्षीय बहन और अनपढ़ मां को लेकर पढ़ाई को भी नियमित और उत्कृष्ट रखते हुए 8वीं बोर्ड की परीक्षा में ए ग्रेड पाया। वह आगे पढ़ कर अपने समाज के साथ पूरे जामताड़ा में मिशाल बनने की ख्वाहिश रखती है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋतेश चंद्र, सदस्या धर्मशीला प्रसाद के साथ मीरेक्ल फाउंडेशन के अमर जोशी ने बालिका को अपने स्तर से पूरे इलाज़ के दौरान सम्पर्क मंे रह कर रिंकू हांसदा का हौसला बढ़ाने के साथ ही धनबाद सीडब्लूसी, अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी से सहयोग दिलाया।

sawad sansar

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने ही बालिका का नाम बालवीर पुरस्कार 2024 के लिए उपायुक्त कुमुद सहाय के समक्ष रखा था। बालिका के कम उम्र मे इतने जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपनी पढ़ाई को भी उत्कृष्ट रखने के गुणों के करण आज रिंकू हांसदा को झारखण्ड विधान सभा अध्यक्ष और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया गया। बालिका को समिति तक लाने में सामाजिक कार्यकर्ता सुभास हांसदा का योगदान रहा।

Comments are closed.