विवादित जमीन को जोतने को लेकर दो पक्षों की जमकर चली लाठी-डंडे, महिला सहित दस घायल


गिरिडीह। बिरनी थाना क्षेत्र के पथलडीहा में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठिया चली। दोनों पक्षों से करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया गया, जहां से सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में 55 वर्षीय भगीरथ मोदी, 50 वर्षीय बेबी देवी, 28 वर्षीय अजय मोदी, 25 वर्षीय दीपक मोदी, 22 वर्षीय नीतीश मोदी, 50 वर्षीय ठाकुरी साव, 50 वर्षीय सुनीता देवी, 45 वर्षीय वासुदेव सिंह, 72 वर्षीय एतवारी सिंह, 35 वर्षीय पारो देवी, 52 वर्षीय उमेश सिंह, 40 वर्षीय प्रमिला देवी शामिल है।
घटना के बाबत एक पक्ष के अजय मोदी ने बताया कि ट्रैक्टर से उक्त जमीन की जोताई कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और मिर्च पावडर आंख में झोंक दिया और मारपीट करने लगे, जिससे वेलोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के एतवारी सिंह ने बताया कि विवादित जमीन को जोतने के दौरान मना करते हुए कहा कि यह विवादित जमीन है जिसका न्यायालय में मामला लंबित है जब तक न्यायालय का फैसला नही आ जाता है इसे कोई उपयोग नही करेगा। तभी प्रथम पक्ष के दर्जनों लोग आए और मारपीट करने लगे।

Comments are closed.