विधायक सह मंत्री ने किया चैती छठ के मद्देनजर अरगाघाट छठ घाट का किया निरीक्षण
निगम के अधिकारियों को सफाई व प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने का दिया निर्देश


गिरिडीह। लोकआस्था का महापर्व मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। इस दौरान जहां एक ओर छठव्रती पूरी आस्था के साथ कद्दुभात बनाकर ग्रहण कर रही थी। वहीं दूसरी ओर सदर विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ अरगाघाट छठ घाट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ झामुमो नेता संजय सिंह, रॉकी सिंह, टुन्ना सिंह, रामजी यादव, नविन सिन्हा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सोनू ने छठ घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट तक जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। नगर निगम के सहयोग से घाटों की सफाई, रोशनी की समुचित व्यवस्था और रास्तों का सुदृढ़ीकरण शीघ्र पूरा किया जाएगा।

Comments are closed.