Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वार्ड 18 में हुए गोलीकांड को लेकर प्रशासन गंभीर शिवम सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

शिवम घटना के लिए राजू खान को ठहराया जिम्मेवार, सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस से की कार्रवाई की मांग

0 135

गिरिडीह। चुनाव के बाद वार्ड नंबर 18 में हुए गोलीकांड की घटना के दूसरे दिन गिरिडीह का माहौल सामान्य रहा। हालांकि असामाजिक तत्वों के द्वारा अफवाह भी फैलाने की कोशिश की गई, लेकिन जिला प्रशासन की सख्ती के कारण असामाजिक तत्व अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएं। इस दौरान आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी के साथ डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार कंट्रोल रूम से शहर की हर एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। घटनास्थल सहित पूरे इलाके में आईआरबी के जवानों को तैनात किया गया था। वही सतर्कता के दृष्टिकोण से दूसरे जिलो से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए गए।

 

इधर घटना में नाम सामने आने के बाद शिवम श्रीवास्तव पर भी अब शिकंजा कस्ता जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी भी की जारी है। वहीं पचम्बा थाना में शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद सहित अन्य के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित उपद्रवी व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद जोनल पेट्रोलिंग के दौरान मजिस्ट्रेटीय दायित्व में तैनात प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी महेश भगत के प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके माध्यम से प्राप्त सूचना पर पचम्बा थाना में केस संख्या 15/26 के तहत एफआईआर रजिस्टर करते हुए गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की कर रही है। इस दौरान पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

sawad sansar

इन सबके बीच शिवम आजाद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए पूरी घटना के लिए राजू खान को जिम्मेवार ठहराया है। कहा कि वो चुनाव में खड़ा नहीं होने के बाद भी लगातार मतदान को प्रभावित करने के लिए दूसरे इलाके से बुलाए गए अपने गुर्गों को लेकर बूथ पर आ रहा था। शिवम ने मंत्री सुदिव्य कुमार, उपायुक्त और गिरिडीह एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राजू खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.