Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वार्ड 18 गोलीकांड मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा एक ओर आरोपी, ताराटांड़ से पुलिस हर्ष श्रीवास्तव को किया गिरफ्तार

एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, कहा हर्ष के खिलाफ पूर्व में नगर थाना में दर्ज है प्राथमिकी

0 118

गिरिडीह। नगरपालिका आम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 18 के आजाद नगर, हरिजन टोला स्थित बुथ संख्या तीन उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय से कुछ दूरी पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को एक ओर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी हर्ष श्रीवास्तव के पास से फायरिंग में प्रयुक्त हथियार एक 7.65 एम०एम० का पिस्टल एवं एक 7.65 एम०एम० का जिदा खोखा बरामद किया गया तथा फायरिंग किये जाने वाले स्थान से एक फायर किया हुआ खोखा भी बरामद किया गया है। उक्त जानकारी गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि उक्त मामले में कांड संख्या 16/2026 दिनांक 24.02.2026, धारा-191(2)/191(3/190/109(1)/ 126(2)/ 351(2)/352/49 बी०एन०एस० एवं 27 आर्मस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें मुख्य आरोपी शिवम आजाद सहित पांच लोगों को कल ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं ममाले में एक ओर अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसु को ताराटाड़ थाना क्षेत्र के दूररत इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि हर्ष श्रीवास्तव उक्त इलाके में छिपा हुआ था और वहीं से बाहर निकलने की योजना बना रहा था। इस बात की गुप्त सूचना मिलते ही इस कांड में गठित छापामारी दल को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का उन्होंने निर्देश दिया। छापामारी दल के द्वारा ताराटांड थानाक्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह टुंडी मुख्य मार्ग पर स्थित बुटबरिया ग्राम के पास छापामारी करते हुए अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसु को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर उसके द्वारा एक 7.65 एम०एम० का पिस्टल एवं एक 7.65 एम०एम० का जिदा खोखा बरामद किया गया। बताया गया हर्ष श्रीवास्तव का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है।

sawad sansar

उन्होंने बताया कि नगरपालिका चुनाव के पश्चात हुए हिंसक घटना को संवदेनशीलता को देखते हुए कांड के त्वरित उदभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुये श्री एसडीपीओ जीतवाहन उराँव, अनुनण्डल पुलिस पदाधिकारी रुदर गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल के अन्तर्गत चार अलग-अलग छापामारी टीम का गठन किया गया था एवं गठित छापामारी दल के द्वारा तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए पूर्व में दिनांक-2402.2026 को प्राथमिकी अभियुक्त शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद, उम्र 42 वर्ष, पता झिंझरी मोहल्ला, 02. अमित विश्वकर्मा 03. आकारा हाडी, 04. गंजीत पारावान, 05. किशोर पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए कांड में प्रयुक्त एक 7.65 एमएम का देशी पिस्टल और दो 7.35 एमएम जिन्दा गोली भी बरामद किया गया है।

छापामारी दल में डीएसपी-2 मो० कौशर अली, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, साईबर डीएसपी आबिद खान, अनु०पु०पदा० डुमरी सुमित कुमार, अनु०पु०पदा० सरिया धनजय कुमार, पुलिरा उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो, पुलिस उपाधीक्षक नीलम कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक मन्द्र कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, जमुआ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दाल, पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह, ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशात कुमार विरजीवी, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुन्सानी, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश, पोहथम्ना ओ०पी० प्रभारी धर्मेन्द्र कुनार अग्रवाल शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.