वार्ड नंबर 27 में प्रत्याशी राहुल गुप्ता के पक्ष में भाजपा नेता सुरेश साव ने चलाया जनसंपर्क अभियान
लोगों से की क्षेत्र के विकास को लेकर मतदान की अपील

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी अब अपने अंतिम उफान की ओर है। मेयर पद से लेकर वार्ड पार्षद पद से चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जूट गए है। इस क्रम में वार्ड नंबर 27 से चुनावी मैदान में खड़े राहुल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को जोरदार तरीके से जनसंर्पक अभियान चलाया। जनसंर्पक अभियान के दौरान उनके साथ भाजपा नेता सुरेश साव सहित कई भाजपाई शामिल हुए और डोर टू डोर जाकर राहुल कुमार गुप्ता के पक्ष मतदान की अपील की।



इस दौरान भाजपा नेता सुरेश साव ने लोगों से राहुल गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने को लेकर राहुल गुप्ता काफी गंभीर है। ऐसे में क्षेत्र की जनता का अगर उन्हें समर्थन मिलता है तो वे हर हाल में लोगों की अकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान राहुल गुप्ता के साथ भाजपा नेता विवेक गुप्ता, पिवकास कुमार, विशाल कुमार, अमित तरवे, अमित गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद प्रदीप राम सहित काफी संख्या में वार्ड के गणमान्य लोग मौजूद थे।
