वंसत पंचमी के दूसरे दिन भक्तों ने नम आंखों से दी मां सरस्वती को विदाई, आस पास के सरोवर में किया प्रतिमा विसर्जन

गिरिडीह। शुक्रवार को शुरू हुई विद्या की देवी मां सरस्वती की उपासना दौर शनिवार का प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। हालांकि कई पूजा समितियों के द्वारा रविवार को भी मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन की जायेगी। शुक्रवार को जहां भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ मां सरस्वती की उपासना में डुबे रहे, वहीं दूसरे दिन शनिवार को भक्तों ने नम आखों से मां सरस्वती को विदाई देते हुए प्रतिमा विसर्जन किया। मंगलवार की सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों व पूजा समितियों द्वारा पूजा अर्चना करने के साथ ही हवन किया गया। जिसमें काफी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुई और पूर्णाहुति दी। वहीं दोपहर के बाद विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और मां सरस्वती का जयकारा लगाते पूरे उत्साह के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले और आस-पास के सरोवर व नदी में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया।
