लव-कुश जयंती पर कुशवाहा समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन, ‘नारी को सम्मान दो’ के नारों से गूंजा शहर

गिरिडीह । लव-कुश जयंती के मौके पर कुशवाहा संघ की ओर से गिरिडीह में भव्य शोभायात्रा निकाल कर सामाजिक स्तर पर शक्ति प्रदर्शन किया गया। झंडा मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक पहुंची। यहां समाज के लोगों ने रीतलाल प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोभायात्रा के दौरान ‘नारी को सम्मान दो’ और ‘नारी शक्ति’ जैसे नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। समाज के लोगों ने सामाजिक एकता, महिला सम्मान और समाज के उत्थान का संदेश दिया।


इसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास पहुंचकर समाप्त हुई । यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ लव-कुश जयंती मनाई।
मौके पर कुशवाहा संघ के अध्यक्ष इंद्र नारायण वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, दिगंबर प्रसाद, दिवाकर, मुन्ना कुशवाहा, इंजीनियर विनय सिंह, कालेश्वर वर्मा, डॉ राकेश रंजन, शिवपूजन कुमार, मनोज वर्मा, मनीष वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

