Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

लटकटो पुलिस पिकेट में ग्रेनेड का फ्यूज ब्लास्ट होने से जैप-5 के हवलदार गंभीर रूप से हुए घायल

इलाज के लिए चिकित्सकों ने किया धनबाद रेफर

857

गिरिडीह। मधुबन थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड स्थित लटकटो पुलिस पिकेट में शनिवार की सुबह ग्रेनेड का फ्यूज फटने ब्लास्ट हो गया। जिसमें जैप 5 के प्रभारी हवलदार मेजर अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घायल मेजर हवलदार अशोक कुमार को इलाज के लिए पहले डुमरी के रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सुमित प्रसाद भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार इस पुलिस पिकेट में प्रतिनियुकत जैप 5 का सिपाही गौतम कुमार छूटी मिलने पर घर जा रहा था। घर जाने से पहले गौतम कुमार अपने राइफल के साथ ग्रेनेड और मैगजीन अपने प्रभारी अशोक कुमार के पास जमा कर रहा था। सिपाही से जमा करने के क्रम में प्रभारी अशोक कुमार का ग्रेनेड का फ्यूज उसके शरीर के गरमाहट के कारण ब्लास्ट हो गया। जिसमे उनके हाथ की अंगुली को नुकसान हुआ है। और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ITI

Comments are closed.