रोटरी ने किया तीन दिवसीय निःशुल्क नाक, कान एवं गला स्वास्थ्य जांच शिविर, पहले दिन 120 लोगों की हुई जांच, दो लोगों का हुआ ऑपरेशन

गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह द्वारा रोटरी नेत्र चिकित्सालय में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क नाक, कान एवं गला से संबंधित रोगों के ईलाज हेतु स्वास्थ्य शिविर की शुरूआत शनिवार को हुई। शिविर के पहले दिन कोलकाता से आए प्रसिद्ध कान नाक एवं गाल रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन रॉय चौधरी, डॉ ऋषभ गर्ग एवं अंजन दत्ता के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम द्वारा कुल 120 लोगों की जांच की गई। साथ ही ऑडियोमैट्री मशीन द्वारा लोगों के कान के बहरेपन की जाँच भी की गई। इस दौरान पहले दिन दो लोगों का ऑपरेशन भी किया गया। साथ ही रविवार को ऑपरेशन हेतु 10 लोगों का चयन किया गया है।
शिविर को सफल बनाने में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी, कैंप संयोजक डॉ मो०आजाद, सुभाष घोष, अमित गुप्ता, रोहित जैन, विजय सिंह, नंदन दारूका, दिलीप जैन, हर्ष केडिया, तरनजीत सिंह, राजेंद्र बगड़िया, अमित डे, विकास बसईवाला, शरद रूंगटा, विकास बगड़िया, मनीष केडिया, प्रशांत बगड़िया, प्रदीप डालमिया, अजय जैन, अभिषेक जैन, डॉ विनय गुप्ता, डॉ तारकनाथ देव, जगजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य का अहम योगदान दें रहे है।
