रोटरी ग्रेटर एवं भगवान महावीर सेवा सदन तीन दिवसीय निः शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू
दिव्यांगों को कटे हाथ पैर के स्थान पर कृत्रिम अंग का होगा प्रत्यारोपण

गिरिडीह। रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर एवं कोलकाता के भगवान महावीर सेवा सदन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को शहर के बजरंग चौक स्थित ईश्वर स्मृति भवन में आयोजित तीन दिवसीय निः शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर की शुरुआत शुक्रवार को की गई। उम्मीद की किरण नामक इस शिविर में दिव्यांगों के बीच कटे हुए हाँथ एवं पैर के लिए कृत्रिम अंगों के साथ ही वैशाखी, कैलिपर इत्यादि का वितरण जाएगा।
मौके पर उपस्थित क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी ग्रेटर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पिछले दो वर्षो से लगातार इस तरह का सफल आयोजन किया गया है। कहा कि इस बार भी शिविर का आयोजन कर दिव्यांग जनों के चेहरे पे मुस्कान लाने का प्रयास किया गया है ।


शिविर के पहले दिन कुल 50 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कहा कि आगे भी रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।

शिविर को सफल बनाने में को सफल बनाने में क्लब के शिविर संयोजक सीए दीपक सोंथालिया, विकाश शर्मा, सुजय राज गुप्ता, सचिव सीए रवि गाडिया, राजेंद्र तरवे,सीए आकाश रौशन, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, ई.अजय कुमार गुप्ता, रंजीत लाल, सीए सुमित अग्रवाल, मनीष कुमार, अमित कुमार, दीपक चिरानीया, अनिल मिश्रा, सीए राकेश कुमार, सीए प्रवीण कुमार एवं महावीर सेवा सदन के डॉक्टर कौलिक घौराई एवं उनकी टीम के सदस्यों रामजी राय, राजेश हनवल, इसराफिल खान, मोहम्मद नौशाद महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
