Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी गिरिडीह द्वारा मेगा फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, 400 लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच

0 22

गिरिडीह। 22 मार्च, रविवार को रोटरी गिरिडीह की ओर से चतरो स्थित मोंगिया पॉवर प्राइवेट लिमिटेड परिसर में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

शिविर में डॉ. सज्जन डोकानिया, डॉ. शशिभूषण चौधरी, डॉ. विकास माथुर, डॉ. राम रतन केडिया, डॉ. राहुल चौधरी और डॉ. अदिति राजगढ़िया सहित रोटरी नेत्र चिकित्सालय के कर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं।

sawad sansar

इस दौरान आंख, नाक, कान, गला, हड्डी एवं नस संबंधी समस्याओं के साथ-साथ उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह (डायबिटीज) और अन्य बीमारियों की जांच की गई। मरीजों को उचित सलाह देने के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 400 लोगों का सफलतापूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली।

शिविर के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी, मोंगिया पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हरविंदर सिंह मोंगिया और बलविंदर सिंह सलूजा का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा शिविर संयोजक तरनजीत सिंह, क्लब सचिव रोहित जैन, बिजय सिंह, डॉ. मो. आजाद, नंदन दारूका, विकास बगड़िया, अमित गुप्ता, अभिषेक जैन, विकास बसईवाला, अजय जैन, प्रशांत बगड़िया, मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, अंशुल जैन, जगजीत सलूजा, डॉ. तारकनाथ देव और डॉ. विनय गुप्ता सहित अन्य सदस्यों एवं मोंगिया पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों का भी अहम योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.