Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रेलवे ओवरब्रिज और बाईपास रोड की बदहाल स्थिति वाहनों के लिए बनी परेशानी का कारण

आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे है वाहन, स्थानीय लोगों में आक्रोश

459

गिरिडीह। पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित जमुआ को गिरिडीह से जोड़ने वाले रेलवे ओवरब्रिज के नीचे और ऊपर की सड़क तथा रेलवे स्टेशन होते हुए बाबाजी कुटिया रोड के जरिए तेलोडीह को जोड़ने वाली बाईपास रोड की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जिससे वाहनों को आवागमण करने में काफी फजिहत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर भारी वाहनों के लिए उक्त मार्ग एक अभिशाप बनता जा रहा है। आए दिन कोई ने कोई वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहा है। जबकि संबंधित विभाग को कोई फक्र नही पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज़ाना इस सड़क से गुजरने वाले भारी वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे और टूटी सड़कें न केवल वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रही हैं, बल्कि आए दिन जाम की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों की माने तो हर दिन कोई न कोई व्यक्ति इन गड्ढों की चपेट में आकर चोटिल हो रहा है। कई लोगों को तो गंभीर चोटें भी आई हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

 

ITI

Comments are closed.