Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में चार स्थानों पर धूमधाम से मनाया गुरु दक्षिणा उत्सव

स्वयंसेवकों ने विधिवत् रूप से की भगवा ध्वज की पूजा

261

गिरिडीह। व्यास पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा, वनांचल कॉलेज हरसिंगरायडीह, आम बागान सिहोडीह और साहू समाज धर्मशाला हुट्टी बाजार में गुरु दक्षिणा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हजारीबाग विभाग कार्यवाह राजेश जी, पूर्व जिला संघचालक ब्रजनंदन प्रसाद एवं सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने संयुक्त रूप से मां भारती, डॉ हेडगेवार और गुरुजी के समक्ष दीप जलाकर भगवा ध्वज का पूजन किया।

 

मौके पर विभाग कार्यवाह ने कहा कि भारत सृष्टि का प्रथम राष्ट्र है। भारत के गुरुत्व को स्थापित करने के लिए डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने सन् 1925 ई को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। आज संघ अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। संघ वर्ष में छह उत्सव मनाता है उसमें एक गुरु पूर्णिमा पर गुरु दक्षिणा उत्सव है। इस दिन संघ स्थान पर एकत्रित होकर सभी स्वयंसेवक भगवा ध्वज का विधिवत पूजन करते हैं।

sawad sansar

उन्होंने बताया कि डॉ हेडगेवारजी ने हिंदू संस्कृति, ज्ञान, त्याग और संन्यास के प्रतीक भगवा ध्वज को गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने का निर्णय लिया और 1928 में सर्वप्रथम भगवा ध्वज का पूजन प्रारंभ हुआ। कहा कि तब से अनवरत भगवा ध्वज पूजन चल रहा है। भगवा ध्वज सदियों से भारतीय संस्कृति और परंपरा का सदैव प्रतीक रहा है।

उत्सव में धर्मवीर राय, अमित कुमार, शिवगौरव पांडेय, सुजीत भदानी, रंजीत राय, प्रकाश दास, संतोष गुप्ता सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Comments are closed.