Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रालोजपा जल्द चुनेगी नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी पार्टी

झारखण्ड नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देगा रालोजपा : राजकुमार राज

0 299

रांची : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) संगठनात्मक रूप से एक नए चरण में प्रवेश करने जा रही है। पार्टी जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी करने वाली है। इस संबंध में रालोजपा के कद्दावर नेता एवं झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने औपचारिक घोषणा की।

आज आयोजित रालोजपा की महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम राजनीतिक और संगठनात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से यह स्पष्ट किया गया कि आने वाले समय में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का अभिन्न अंग बनी रहेगी और गठबंधन की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

sawad sansar

बैठक में झारखण्ड में हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। राजकुमार राज ने घोषणा की कि राज्य के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में रालोजपा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवारों को पूरा समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला एनडीए की एकजुटता और मजबूती को दर्शाता है।

राजकुमार राज ने यह भी जानकारी दी कि पार्टी के इस निर्णय से संबंधित सूचना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दे दी गई है और गठबंधन के भीतर बेहतर समन्वय के साथ चुनावी रणनीति पर काम किया जाएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रालोजपा के इस कदम से झारखण्ड की सियासत में एनडीए को और मजबूती मिलेगी, वहीं नगर निकाय चुनाव में गठबंधन को सीधा लाभ मिल सकता है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.