रामनवमी को लेकर विहिप व बजरंग दल ने की अखाड़ा समितियों के साथ बैठक, उत्साह के साथ महा रामनवमी मनाने का लिया निर्णय।

गिरिडीह। रामनवमी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा शनिवार को विभिन्न अखाड़ा समितियो के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अखाड़ा समितियों ने निर्णय लिया की इस बार महारामनवमी बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। विभिन्न मोहल्लों से अखाड़ा लेकर सभी बड़ा चौक पहुंचेंगे और खेल का उम्दा प्रदर्शन करते हुए सनातन धर्म की एकता और अखंडता का एक मिसाल कायम करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व हिन्दू परिषद के द्वार बड़ा चौक पर मंच से सभी अखाडा समितियों को परितोषन देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विभाग मंत्री अनुप यादव उपस्थित थे। वहीं बैठक का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री शिवपुजन कुमार ने किया। बैठक में विहिप और बजरंग दल के ज्योतिष शाह, आशिष रजक, अजय चौहान, दिलीप यादव, जितेंद्र चौधरी, अनिल केसरी, दीपक विश्वकर्मा, सुरेश हरिजन, संदीप कुमार, अनिल कुमार दास, शंकर दास, सहदेव भुइया, गौतम कुमार, उदय दास, राम किशुन दास, अमीत कुमार, विजय शाह, टिंकु सिंह, रवि कुमार राम, दीपक मलाकार, पवन यादव सहित विभिन्न अखाड़ा समिति के लोग उपस्थित थे।
