Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राधास्वामी संगठन ने किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जिला के साक्षरता मिशन के लोगों को संगठन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

741

गिरिडीह। राधास्वामी संगठन के द्वारा बनखंजो स्थित होटल फोर सीजन एंड बैंक्वेट हॉल में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला प्रभारी सह गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा, गांडेय विधानसभा प्रत्याशी समीम अख्तर और विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सदर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, जिला ग्रामीण अध्यक्ष नंदलाल पांडेय, कार्यालय प्रभारी अमित कुमार उपस्थित हुए। प्रशिक्षण शिविर में जिला के साक्षरता मिशन के पदाधिकारी व कर्मियों को संगठन के विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

बताया गया कि पूरे झारखंड राज्य के साक्षरता मिशन के पदाधिकारी व कर्मी संगठन के साथ विलय होकर संगठन की सभी योजनाओं को पूरे झारखंड के ग्रामीण तक प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश से पहुंचाना है, ताकि झारखंड एक सशक्त राज्य बन सके। बताया गया कि राधास्वामी संगठन के द्वारा कुल 12 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है।

ITI

Comments are closed.