राजधनवार में हुई भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक में लिए गए कई निर्णय
जोहार झारखंड संकल्प यात्रा अभियान की की गई समीक्षा, जन आंदोलन को तेज करने का लिया गया निर्णय


गिरिडीह। भाकपा माले जिला कमिटी की एक बैठक शुक्रवार को राजधनवार के सिद्धि विनायक लॉज में हुई। बैठक में झारखंड राज्य कमिटी के फैसले के अनुसार संगठन को मजबूत करने के साथ ही जोहार झारखंड संकल्प यात्रा अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान भाजपा द्वारा देश व्यापी नफरत और संविधान के साथ-साथ लोकतन्त्र विरोधी गतिविधियां चलाई जा रही है उसका जन आंदोलनों के बल पर मुकाबला करने का निर्णय लिया गया। जिसकी जोर शोर से तैयारी की जायेगी। वहीं दूसरे चरण में जोहार झारखंड संकल्प यात्रा अभियान को आगे बढ़ाते हुए गांव गांव में भाकपा माले का ब्रांच गठन करते हुए लोकल कमिटी और प्रखंड सम्मेलन कर सांगठनिक मोर्चे को मजबूत करने का फैसला लिया गया।
बैठक में जिला सचिव जनार्दन प्रसाद, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, राज धनवार के पूर्व विधायक राज कुमार यादव, सीताराम सिंह, उस्मान अंसारी, अशोक पासवान, परमेश्वर महतो, पुरन महतो, मुस्तकीम अंसारी, रामेश्वर चौधरी, किशोरी अग्रवाल, मुन्ना राणा, अशोक मिस्त्री, मीना दास, कौशल्या दास, भोला मंडल, राजेश सिन्हा, पवन महतो, सकलदेव यादव, प्रीति भास्कर, कयूम अंसारी, असरेश तुरी, विजय पांडे, लालमनी यादव, रामलाल मुर्मू, सहदेव यादव, रीतलाल वर्मा समेत दर्जनों नेता शामिल हुए।

Comments are closed.