Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राजधनवार को केन्द्र सरकार ने दी केन्द्रीय विद्यालय के रूप में बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और डीसी ने किया उद्घाटन

देश की बेहतरी के लिए शिक्षा की भूमिका से मोदी सरकार अवगत: अन्नपूर्णा देवी अगले दो वर्षो में अत्याधुनिक सुविधा युक्त भवन बनकर होगा तैयार

0 77

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के राजधनवार को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केन्द्रीय विद्यालय के रूप में बड़ी सौगात दी गई। बुधवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और डीसी रामनिवास यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर धनवार में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत भी किया। मौके पर स्कूल के छात्रों द्वारा जहां एक से बड़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। वहीं खोरीमहुआ एसडीएम, धनवार बीडीओ व सीओ सहित इलाके के कई गणमान्य लोग भी इस महत्वपूर्ण पल के गवाह बने।

 

sawad sansar

मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मोदी सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा मोदी सरकार के खिलाफ नेगेटिव छवि गढ़ता है, जबकि विपक्ष को नेगेटिव चश्मा हटाकर देखना चाहिए कि देश में बड़ी तेजी के साथ केंद्रीय विद्यालय का निर्माण हो रहा है। खासकर सुदूर ग्रामीण इलाकों में केंद्रीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। क्योंकि मोदी सरकार भली भांति जानती है कि देश की बेहतरी के लिए शिक्षा की भूमिका क्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। धनवार में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर अवसर प्रदान करेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि धनवार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एक अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक पहल है। कहा कि फिलहाल विद्यालय का संचालन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रारंभ किया गया है, दो वर्षों के अंदर विद्यालय का अपना भव्य एवं अत्याधुनिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों, इसकी व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी भी की जाएगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.