रविवार को बनने वाला था दुल्हा, पेड़ से झूलता हुआ मिला शव
पिता से विवाद होने के कारण शनिवार की शाम को घर से निकला था मृतक विजय


गिरिडीह। तिसरी थाना इलाके के पन्नाटाड़ गांव से तीन किलोमीटर दूर रोहनतांड़ जंगल में विजय मरांडी का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला। मृतक पन्नातांड़ गांव का रहने वाला था। घटना कि जानकारी मिलते ही तिसरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे ंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि उक्त इलाके में मवेशी चराने गए कुछ लोगो की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मामले कि जानकारी आस पास के लोगों के साथ साथ पुलिस को भी दी गई। पेड़ से लाश लटके होने के जानकारी मिलते ही किशोरी साहू, इब्राहिम आंसरी समेत कई लोग घटनास्थल पहुंचे। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की विजय मरांडी के रूप में की।
मौके पर मृतक की मां साँझली सोरेन ने बताया कि रविवार को उसका बेटा दूल्हा बनने वाला था। घर मे शादी कि तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। इस बीच पैसे की किल्लत होने के कारण परेशानी हो रही थी। इस दौरान विजय ने पिता से रविवार को बारात जाने के लिए पैसे की मांग की तो दोनों के बीच विवाद हुआ।जिसके बाद विजय शनिवार कि शाम को घर से निकल गया था। देर रात तक जब विजय वापस नही लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। मामले के दो दिन बाद मंगलवार को उसका शव गांव से तीन किलोमीटर दूर रोहनतांड़ जंगल मे पेड़ से झूलता हुआ मिला।

Comments are closed.