Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रंजीत राय बने विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधिषद सदस्य

राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाने के बाद कुलसचिव ने जारी की अधिसूचना

52

गिरिडीह। गिरिडीह के छात्र नेता रहे रंजीत राय को झारखंड के राज्यपाल ने विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधिषद सदस्य मनोनित किया है। 14 मई को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इस बाबत अधिसूचना जारी करते हुए उक्त जानकारी दी है। रंजीत राय गिरिडीह महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के दौरान से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर छात्र राजनीति करते रहे है। वर्तमान में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी है। श्री राय इससे पूर्व विनोवा भावे विश्वविद्यालय में भी सीनेट सदस्य रह चुके है। छात्र नेता रंजीत राय को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधिषद सदस्य मनोनित किये जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद पूरे झारखंड से उन्हें बधाईयां दी जा रही है। इस दौरान छात्र नेता नवनीत सिंह, संदीप देव, कुमार सौरभ, नीरज कुमार राय, नीतेश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उन्हें बधाई दी।

Comments are closed.