यौन शोषण की शिकार नाबालिग हुई गर्भवती, प्राथमिकी दर्ज, मेडिकल टेस्ट के लिए हॉस्पिटल भेजी गई पीड़िता

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के एक गांव में यौन शोषण की शिकार 13 वर्षीय बच्ची का गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन में उन्होंने गावां निवासी 36 वर्षीय नकुल चौधरी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
इस संबंध में पीड़िता के चाचा सहित परिवार के अन्य सदस्य गुरुवार को गावां थाना पहुंचे और आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाया है। इस दौरान पीड़िता को पुलिस देर रात तक गावां थाना में भी रखी, किंतु अब तक उसे मेडिकल के लिए नहीं भेजा गया।


इधर मामले को लेकर जब गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार से कॉल के माध्यम से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
