Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

यूपीएससी में सफल हुए गिरिडीह के दोनों छात्रों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

कहा करन और नाजिया बनने के लिए मेहनत करने की जरूरत

0 68

गिरिडीह। यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए गिरिडीह के दोनों अभ्यर्थियों को उपायुक्त राम निवास यादव ने सम्मानित करते हुए बधाई दी। इस दौरान यूपीएससी की परीक्षा 333वां रैंक हासिल करने वाले जमुआ के करन सेठ और 478वां रैंक हासिल नाजिया प्रवीण को डीसी राम निवास यादव ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर जहां करन सेठ अपनेे माता-पिता और भाई व बहन के साथ पहुंचे हुए थे। वहीं नाजिया प्रवीण के पिता मौजूद थे।

डीसी रामनिवास यादव ने उन्हें सम्मानित किया और करन सेठ से उनके पूरी पढ़ाई की जानकारी ली। मौके पर बधाई देते हुए डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करना छात्र का एक सपना होता है। ऐसे में हर छात्रों से यही कहना है शिक्षा बेहद जरूरी है और करन सेठ और नाजिया प्रवीण जैसा छात्र बनने के लिए मेहनत करना भी जरूरी होता है। कहा कि दोनों ही छात्रों ने यूपीएससी क्रेक कर न सिर्फ अपने परिजनों का बल्कि पूरे गिरिडीह जिले का नाम रौशन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.