Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

यूजीसी एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौपा ज्ञापन

कहा पहले से आरक्षण की मार और फिर यूजीसी एक्ट से तड़प रहा सवर्ण समाज

0 110

गिरिडीह। केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी एक्ट बिल के खिलाफ ल गातार विरोध बढ़ता ही जा रहा है। खासकर सवर्ण समाज के द्वारा पूरजोर तरीके से इस बील का विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को गिरिडीह में भी सवर्ण समाज ने डीसी रामनिवास यादव से मुलाकात की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दीपक उपाध्याय, पल्लभ भगत, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, सुजीत सिंह, सौरभ सिंह समेत सवर्ण एकता मंच के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस एक्ट से देश के शैक्षणिक संस्थानों का माहौल खराब होगा। सवर्ण समाज के छात्रों में भय का माहौल पैदा होगा। ऐसे में विवि अनुदान आयोग के इस भेदभाव नीति पर भारत सरकार और राष्ट्रपति को ज़रूर विचार करना चाहिए, क्योंकि सवर्ण समाज पहले से ही आरक्षण की मार से तड़प रहा है। कहा कि देश में मेरिट (योग्यता) को इसी आरक्षण ने दबा दिया है। अब ऐसे में अगर यूजीसी एक्ट को लागू किया जाता है तो इसके सबसे अधिक गंभीर परिणाम सवर्ण समाज के छात्रों को भुगतना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.