मेयर प्रत्याशी फूल देवी सहित कई वार्ड पार्षद को जेएलकेएम ने दिया समर्थन
प्रेसवार्ता कर पार्टी नेताओं ने कहा जनता ने मौका दिया तो नगर निगम में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था होगी कायम

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर बढ़ती सरगर्मी के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी शहर की सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मैदान में उतर गए है। रविवार को प्रेसवार्ता कर जेएलकेएम नेताओं ने महापौर प्रत्याशी फूल देवी सहित कई वार्ड पार्षदों को समर्थन दिया है। इस मौके पर केन्द्रीय महासचिव राजदेश रतन, केन्द्रीय संयुक्त महासचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी, केन्द्रीय संगठन सचिव यमुना मंडल, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के माध्यम से फूल देवी को जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी बताते हुए कहा कि जेएलकेएम पूरी ताकत के साथ चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशियों के लिए घर घर जाकर लोगों से समर्थन मांगेगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 में शीतल कुमारी, वार्ड नंबर 7 में मो0 सद्दाम, वार्ड नंबर 23 में अंशु यादव, वार्ड नंबर 35 कल्याणी कुमारी, वार्ड नंबर 29 में राजेश रवानी सहित कई अन्य वार्डों में भी जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आज भी जनता मूलभुत सुविधाओं का दंश क्षेत्र रही है। वहीं चारो ओर भ्रष्टाचार का आलम छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह की जनता ने मौका दिया तो नगर निगम में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था कायम की जायेगी।
