मेयर प्रत्याशी प्रकाश दास ने चलाया जनसंपर्क अभियान कहा,
चुनाव जीता तो गिरिडीह शहर को बनाया जाएगा स्वच्छ और सुंदर

गिरिडीह। महापौर पद के प्रत्याशी प्रकाश दास ने शुक्रवार को शहर के मछली मोहल्ला, हुट्टी बाजार, हटिया रोड, भंडारीडीह समेत कई इलाकों में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। प्रत्याशी प्रकाश दास ने कहा कि अगर गिरिडीह की जनता उन्हें समर्थन देती है और वे चुनाव जीतकर आते है तो सबसे पहले शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करेंगे। शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर वह हमेशा कटिबद्ध रहेंगे। उनका संकल्प है कि शहर वासियों को नियमित और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाना।
कहा कि हर गली मोहल्ले में सड़क और नाली की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था, नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखना, हर महीने जनसुनवाई करना समेत कई जन संकल्प शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रलोभन में ना आकर बल्कि स्वेच्छा से मतदान करें और ऐसे प्रत्याशी का चयन करें जो उनके साथ हर दुख सुख में साथ निभाए। कहा कि विकास चाहते हैं तो मुझे मेयर बनाने का काम करें। कहा कि वे चुनाव जीतते हैं तो यह जीत उनकी नहीं बल्कि जनता की जीत होगी। मौके पर उनके साथ कई समर्थक मौजूद थे।
