Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मेयर पद के उम्मीदवार भाजपा नेता कामेश्वर पासवान को पार्टी ने भेजा नोटिस

सात दिनों के अंदर अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब

0 43

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने पार्टी के बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस जहां पहले ही मेयर पद से खड़े दो पार्टी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी बागी उम्मीदवारों पर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोप में भाजपा ने मेयर पद के प्रत्याशी कामेश्वर पासवान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिया के माध्यम से उन्हें 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। उक्त नोटिस भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय, रांची से जारी किया गया है। प्रदेश महामंत्री, सांसद सह मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा के हस्ताक्षर से यह नोटिस जारी किया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि “पार्टी के संज्ञान में आया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आप अपना स्पष्टीकरण 7 दिनों के अंदर प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करें, अन्यथा पार्टी आप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।”

sawad sansar

विदित हो कि गिरिडह नगर निगम में भाजपा ने मेयर पद से शैलेन्द्र चौधरी का समर्थन दिया है। वहीं चुनाव में भाजपा नेता कामेश्वर पासवान, प्रकाश दास व नागेश्वर दास मेयर पद से प्रत्याशी है। हालांकि नागेश्वर दास ने जहां पार्टी नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तिफा दे दिया है। वहीं जिप उपाध्यक्ष रह चुके कामेश्वर पासवान पूरी ताकत से चुनावी मैदान मेे खड़े है। जिसे पार्टी अनुशासनहीनता मान रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.