Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित होगा गिरिडीह सदर अस्पताल : संजय सिंह

0 57

गिरिडीह। झारखंड सरकार के अनुपूरक बजट की सराहना करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मंगलवार को झारखंड सरकार ने कुल 1, 58, 560 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है। जिसमें महिलाओं की बल्ले-बल्ले है। साथ गिरिडीह को भी कई सौगातें मिली है। कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल को पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। गिरिडीह में 50 हजार लीटर क्षमता वाला एक नया डेयरी प्लांट की स्थापना की जाएगी। वहीं बेंगाबाद के कर्णपुरा में आउटडोर स्टेडियम बनेगा। उन्होंने कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल मेडिकल कॉलेज बनेगा। जिसमें गरीबों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.