Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

माहुरी वैश्य महामंडल का 113वा वार्षिक अधिवेशन शुरु शहर में निकाली गई भव्य बाइक रैली, लोगों ने दिया सामाजिक एकता का परिचय

0 55

गिरिडीह। माहुरी वैश्य महामंडल का दो दिवसीय 113वाँ वार्षिक अधिवेशन शनिवार को पचंबा के तुलसी भवन में शुरु किया गया। अधिवेशन शुरू होने से पूर्व पचंबा से भव्य बाइक रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या समाज के लोगों ने शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय दिया । पचम्बा से निकली भव्य बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए वापस पचंबा में आकर समाप्त हुई। इस दौरान माँ मथुरासिनी और भारत माता की जयकारे से उद्घोष से गूंज उठा। वहीं अधिवेशन की शुरुआत मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना से की गई।

बाइक रैली के दौरान आगे आगे चल रहे युवा नेता नगर निगम के डिप्टी मेयर सुमित कुमार, संजीव तरवे सहित समाज के अन्य लोगों ने बताया कि इस समाज की एकजुटता का परिचय देते हुए 113 वर्ष बीत चुका है। कहा कि अधिवेशन में समाज के उत्थान विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके कुछ पुराने मंडलों का विलय एवं नये मंडलों का गठन, विवाह भवन बनाने, विभिन्न मंडलों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की जाएगी।

sawad sansar

इस गौरवयात्रा में प्रकाश सेठ,उमा शंकर चरण पहाड़ी,राजेंद्र तर्व,अरुण गुप्ता,मनीष एकघरा केंद्रीय नव युवक समिति के अध्यक्ष संजीत तरवे, हब्लू गुप्ता, गोपाल भदानी, हरि मोहन कंधवे ,आलोक कपीसवे आकाश सुमन ,प्रमोद कुमार गुप्ता, मयंक गुप्ता, संदीप गुप्ता समेत के सैकड़ों की सैकड़ों की में समाज के लोग मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.