मानसरोवर तालाब में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से की गणगौर पूजा
जीणमाता मंगल पाठ समिति ने किया आयोजन

गिरिडीह। मारवाड़ी समाज की महिलाओं के द्वारा शनिवार को बड़े ही श्रद्धा भाव से गणगौर माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान शहर के बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब में जीणमाता मंगल पाठ समिति के द्वारा पूजन व विसर्जन की व्यवस्था की गई। जहां काफी संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाएं व युवतियां सज-धज कर पहुंची और पूरे विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा करने के बाद गणगौर विसर्जन किया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरें को अबीर-गुलाल भी लगाने के साथ ही नाचते-गाते शिव-गौरी की प्रतिमा का विसर्जन किया।



मौके पर उषा डोकानिया, माया बसयवतिया, किरण मोदी, रीता संथालिया, कविता डोकानिया, बबीता डोकानिया, पूनम डोकानिया, सरिता बस्वतिया, कविता रजगढ़िया, रिया अग्रवाल समेत काफी संख्या महिलाएँ मौजूद थी।
