मड़ांग बुरु दिशोम मांझी थान में मनाया जा रहा है बाहां पर्व, कई प्रमुख लोग हो रहे है शामिल


गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ के पारसनाथ पहाड़ स्थित दिशोम मांझी थान मरांड बुरू में आदिवासी समाज के द्वारा नव वर्ष के मौके पर धूमधाम के साथ बाहाँ पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मांझी थान को आकर्षक रूप से सजाने के साथ ही भव्य रूप से पूजा अर्चना भी की जा रही है। इस दौरान उक्त स्थल पर आदिवासी समाज के द्वारा प्रकृति से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को भी मांझीथान में बाबलाल मरांडी के अनूज सह भाजपा नेता नुनूलाल मरांडी, सिकंदर हेम्ब्रम सहित आदिवासी समाज के काफी संख्या में लोग जुटे और श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की।
विदित हो कि दिशोम मांझी थाना आदिवासी समूदाय का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है और प्रत्येक वर्ष आदिवासी समूदाय के लोग नववर्ष के मौके पर यहां बाहां पर्व मनाते है। इस बार यहां यह पर्व भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इसे लेकर यहां एक ओर भव्य पंडाल बनाया गया है। वहीं कई अलग अलग काउंटर भी बनाए गए है, जहां कई प्रकार की सामग्रियों को बेचा जा रहा है।
मौके पर मौजूद भाजपा नेता नुनूलाल मरांडी के अलावे आयोजन समिति के सिकंदर हेंब्रम ने बताया कि बाहां पर्व आदिवासी समूदाय का मुख्य त्यौहार है। मुख्य पुजारी चांदो लाल टुडू द्वारा यहां प्रकृति की पूजा अर्चना की जाती है। बताया कि इस बार यहां आदिवासी समाज के कई बड़े लोगों का जुटान भी हो रहा है। कहा कि हजारों की संख्या में लोग यहां त्यौहार मनाने पहुंच रह हैं और कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

Comments are closed.