Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मछली मारने के दौरान कोदाईबांक डैम में डूबा युवक, मौत की आशंका

अब तक नहीं मिला सुराग, खोजबीन में जुटी पुलिस और ग्रामीण

0 1,613

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कोदईबांक स्थित डैम में बुधवार की शाम मछली मारने के क्रम में एक व्यक्ति डूब गया, जिसके बाद से वह न तो अब तक बाहर आया और ना ही उसका शव बाहर निकला है, जिससे लोग उसकी मौत हो जाने का अंदेशा लगा रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह तिसरी थाना पुलिस सहित कई ग्रामीण शव की खोजबीन में जुट गए हैं।

मछली मारने के दौरान कोदाईबांक डैम में डूबा युवक, मौत की आशंका

sawad sansar

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कोदाईबांक निवासी 35 वर्षीय दुमका टुडू, पिता बबुआ टुडू बुधवार की शाम मछली मारने के लिए कोदईबांक डैम आया था, जहां तैरने के क्रम में वह अचानक बीच पानी में डूब गया। मृतक को डूबता देख वहाँ मौज़ूद आस पास के बच्चों ने उसे बांस के सहारे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई लेकिन देर शाम हो जाने के कारण किसी ने खोजबीन नहीं की। इसके बाद इसकी सूचना गुरुवार की सुबह तिसरी थाना को दी गई जिसके बाद तिसरी थाना पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से डैम में डूबे व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.