Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मंत्री ने किया विभिन्न छठघाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कहा छठघाटों पर होगी पहले से बेहतर व्यवस्था

0 106

गिरिडीह। दीपावली संपन्न होने के साथ ही लोग अब छठ महापर्व की तैयारी में जूट गए है। इसी क्रम में सुबे के मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार मंगलवार को स्थानीय पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने झरियागादी छठ घाट, दिन दयाल उपाध्याय छठ घाट, शिव शक्ति छठघाट, अरगाघाट, मेट्रोस गली, शीतलपुर, सिरसिया, सिहोडीह समेत शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर घाट का जायजा लिया और स्थिति से अवगत हुए। छठ घाट निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम श्रीकांत यशंवत विस्पुते, बीडीओ गणेष रजक, सीओ जितेन्द्र प्रसाद, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारियों के अलावे झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, टुन्ना सिंह, साठु ठाकुर, रॉकी सिंह सहित झामुमो के कई नेता भी मौजूद थे।

sawad sansar

छठघाट का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी छठ घाटों को दुरुस्त करने के साथ साथ व्यापक रूप से लाइट बत्ती, साफ सफाई इत्यादि का इंतजाम करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर पिछले बार से बेहतर व्यवस्था की जायेगी। नगर निगम की ओर से पहल किया जा रहा है। वहीं छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को कनर्देश दिए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.