Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण एसएलओ को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

फील्ड ट्रेनर्स को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रक्रिया से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण

0 17

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर बुधवार को डीआरडीए सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को लेकर जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना तथा फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तर से मास्टर ट्रेनर आकाश बाजपेई एवं जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (भ्वनेम स्पेजपदह व्चमतंजपवद दृ भ्स्व्) की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, फॉर्म भरने की विधि, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग, डेटा संग्रहण की सटीकता तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही जनगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, घर-घर जाकर जानकारी लेने की प्रक्रिया, परिवारों से संवाद स्थापित करने के तरीके एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, क्योंकि इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन करती है। इसलिए मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। फील्ड ट्रेनर्स को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सही तरीके से प्रशिक्षित करें, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

sawad sansar

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें नमूना प्रपत्र भरने, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग तथा वास्तविक परिस्थितियों में आने वाली चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र दुबे, आईटी मैनेजर अंकुर गौरव के अलावे सभी फील्ड ट्रेनर्स समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.