Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा समर्थित उम्मीदवार शैलेंद्र चौधरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों की मांग पर उसरी नदी की स्वच्छता का लिया संकल्प

कहा मेयर बनते ही उसरी नदी में कराएंगे सीवेज सिस्टम का निर्माण

0 41

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम चरण में है। मेयर और वार्ड पार्षद पद से खड़े सभी प्रत्याशी जी जान से चुनाव प्रचार में जुट हुए हैं। इसी क्रम में मेयर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार शैलेंद्र चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को तूफानी दौरा किया। इस चुनाव प्रचार के दौरान वे शहर के चिरैयाघाट क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसरी नदी में सीधे नालियों का गंदा पानी गिरने की गंभीर समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि शहर की अधिकांश नालियों का पानी सीधे उसरी नदी में बहाया जा रहा है, जिससे नदी का जल अत्यंत प्रदूषित हो गया है और आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैलती रहती है। खास कर लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा भी उन्हें इसी गंदे और प्रदूषित पानी में करना पड़ता है। लोगों ने मांग की कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उसरी नदी पुनः स्वच्छ और पवित्र बन सके।

मौके पर प्रत्याशी शैलेन्द्र चौधरी ने आश्वासन देते हुए कहा कि मेयर बनने के पश्चात गिरिडीह शहर के सीवेज सिस्टम के माध्यम से नाली के गन्दे पानी का समुचित उपचार किया जाएगा। कहा कि आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण कराया जाएगा। जिससे उसरी नदी को प्रदूषण मुक्त किया जा सके और शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

sawad sansar

साथ ही उसरी नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने का भी संकल्प लिया गया। ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुंदर और जीवनदायिनी नदी मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.