भाजपा समर्थित उम्मीदवार शैलेंद्र चौधरी ने बाइक रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन,
हजारों की संख्या में युवा हुए शामिल, जनता से की वोट की अपील

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी तपिश अब अंतिम चरण में है। सभी प्रत्याशी चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा समर्थित महापौर उम्मीदवार शैलेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए हजारों समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली। पचम्बा स्थित कल्याण्डीह मैदान से शुरू हुई बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अजीडीह पहुंचकर समाप्त हुई।



रैली में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, पूर्व मंत्री राज पालिवार, जिला महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश महामंत्री दिलीप वर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील पासवान, मुकेश जालान, राकेश मोदी सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए। रैली के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखी गई। समर्थक नारेबाजी करते हुए उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।

इस मौके पर शैलेन्द्र चौधरी ने कहा कि गिरिडीह की जनता का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी। कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ यह संकेत दे रही है कि शहर की जनता बदलाव चाहती है।
रैली में अजय रंजन, सुभाष सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरबिंदर सिंह बग्गा, पियुश सिन्हा, साहिल शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा देवी, संगीता सेठ, विहिप के जिला मंत्री शिवपूजन कुमार सहित पार्टी सैंकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
