Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा ने मंडल अध्यक्षों के नाम की की घोषणा, जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत

0 41

गिरिडीह। भाजपा के द्वारा शनिवार को महानगर अध्यक्ष समेत 13 मंडल अध्यक्षों को छोड़कर अन्य मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। उक्त घोषणा हरिचक स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में हुई भाजपा जिला कमिटी की बैठक के दौरान की गई। इस दौरान बैठक में काफी गहमा गहमी का माहौल बना हुआ था। बैठक में राज महल के पूर्व विधायक सह पर्यवेक्षक अनन्त ओझा, जिला चुनाव अधिकारी शशि भूषण भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, अशोक उपाध्याय, विनय सिंह, दिलीप वर्मा, संदीप डंगाईच, कामेश्वर पासवान, हरमिंदर सिंह बग्गा, नवीन सिन्हा समेत कई भाजपाई मौजूद थे। सभी मंडल अध्यक्ष के नामों की घोषणा होने के बाद उन्हें बधाईयां दी गई।

sawad sansar

बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा करते हुए 28-धनवार विधानसभा के धनवार में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पांडेय, मनसाडीह मंडल अध्यक्ष अशोक राय, घोड़थम्बा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, गांवा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को दायित्व दिया गया। वहीं 29-बगोदर विधानसभा के अंतर्गत सरिया मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल, कोयरीडीह मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार रजक, जरीडीह मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह, भरकट्टा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के अलावे 30-जमुआ के अंतर्गत जमुआ मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद यादव, झारखंड धाम मंडल अध्यक्ष विकास कुमार मंडल, नवडीहा मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा, चतरो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, 31-गांडेय विधानसभा के गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार, ताराटांड़ मंडल अध्यक्ष चिंतामणि सिंह, बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष सौरभ कुमार मिश्रा, छोटकी खरगडीहा मंडल अध्यक्ष रघुनन्दन कुमार कुशवाहा, लेदा मुफ्फसिल पश्चिमी मनोज कुमार पांडेय, कोवाड़ मुफ्फसिल उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनोहर यादव, 32- गिरिडीह विधानसभा के अंतर्गत गिरिडीह मध्य मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, पीरटांड़ मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, 33-डुमरी के अंतर्गत निमियाघाट मंडल अध्यक्ष राजेश साव और ससारखो मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा के नाम की घोषणा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.