Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा ने किया विकसित भारत का अमृतकाल विषय पर कार्यशाला का आयोजन

11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण से जुड़े कार्यो पर डाला गया प्रकाश

83

गिरिडीह। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी के अलावे बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनिता कुमारी, उपमहापौर प्रकाश सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, प्रदीप साहू, चुन्नू कांत, कामेशर पासवान उपस्थित थे।

कार्यशाला के दौरान भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही आगामी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यअतिथि अमर कुमार बाउरी ने कहा, कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्ष गरीबों के कल्याण और सुशासन की दृष्टि से ऐतिहासिक रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा को मज़बूती से स्थापित किया है। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है।”उन्होंने बताया कि कार्यशाला में ज़िले के 33 मंडल अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्हें इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ये कार्यकर्ता आगे चलकर गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्रों में इन नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

Comments are closed.