Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा नेत्री सह समाजसेवी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार के चुनावी जनसंपर्क में झोंकी ताकत

जनता का अपार स्नेह और विश्वास यह संकेत दे रहा है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी : शेफाली गुप्ता

0 18

हजारीबाग : नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान में सहभागी बनकर चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और सुदेश कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान शेफाली गुप्ता ने कहा कि सुदेश कुमार एक अनुभवी, कर्मठ और जनहितैषी उम्मीदवार हैं, जो नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, बेहतर सड़क, पानी और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भाजपा का विजन स्पष्ट है और सुदेश कुमार के नेतृत्व में नगर का चहुंमुखी विकास होगा।

sawad sansar
भाजपा नेत्री सह समाजसेवी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार के चुनावी जनसंपर्क में झोंकी ताकत
भाजपा नेत्री सह समाजसेवी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार के चुनावी जनसंपर्क में झोंकी ताकत

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत कर अपना समर्थन व्यक्त किया। शेफाली गुप्ता ने कहा कि जनता का अपार स्नेह और विश्वास यह संकेत दे रहा है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास और सुशासन की राजनीति करती है और जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि नगर के उज्ज्वल भविष्य और विकास को गति देने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार को अपना बहुमूल्य वोट दें और उन्हें विजयी बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.