भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का गिरिडीह में हुआ जोरदार स्वागत, जिले में प्रवेश के साथ ही भाजपाईयों ने किया अभिनंदन
पपरवाटांड़ में हुआ सभा का आयोजन, कहा भाजपा की सरकार बनी, तो हेमंत सरकार के सभी भ्रष्ट मंत्री जायेंगे जेल

गिरिडीह। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के गिरिडीह आगमण पर भाजपाईयों के द्वारा उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। शनिवार को गिरिडीह जिला में प्रवेश करने के साथ ही डुमरी और फिर पीरटांड़ में पूरी गरमजोशी के साथ भाजपाईयों ने स्वागत किया। वहीं पपरवाटांड में आयोजित सभा में जमुआ विधायक मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व विधायक प्रो0 जयप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत युवा मोर्चा के संजीव कुमार, मिथुन चन्द्रवंशी ने माला व अंगवस्त्र पहनाकर तथा तलवार भेंट कर स्वागत किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि जिस दिन झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनी, उस दिन हेमंत सरकार के कई मंत्रियों का भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना तय है। कहा कि वर्तमान समय में हेमंत सरकार से झारखंड की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। कहा कि जीरामजी बिल का विरोध कांग्रेस सिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि अब कांग्रेस शासित राज्यों में लूट बंद होगा। महिलाओ से लेकर हर एक मजदूर को सौ दिन से अधिक का रोजगार मिलेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने का अह्वान करते हुए कहा कि इस चुनाव में भ्रष्टचार में लिप्त झामुमो व कांग्रेस को आईना दिखाना है। 


सभा को जमुआ विधायक मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व विधायक प्रो0 जयप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, चुन्नूकांत, दिलीप वर्मा, प्रो0 विनीता कुमारी, संदीप डंगाईच, रंजन सिन्हा, कामेश्वर पासवान, मेयर सुनील पासवान, शालिनी वैशखियार, महिला जिलाध्यक्षा उषा कुमारी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
सभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य भाजपाई कर्पुरी ठाकुर चौक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं शहर के अंबेदकर चौक पहुंचकर डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
