Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपाईयों में दिखा प्रधानमंत्री के मन की बात 113वें संस्करण को लेकर उत्साह

बूथ स्तरीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

276

गिरिडीह। प्रधानमंत्री के मन की बात 113वें संस्करण को लेकर गिरिडीह मंे बूथ स्तर पर भाजपाईयों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान भाजपाईयों ने बूथ स्तर पर टीवी लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में उन्होंने मोती लाल उपाध्याय, शालिनी वैशाखियार, हब्लू गुप्ता, प्रकाश दास, दीपक स्वर्णकार, वीरेंद्र वर्मा, अरुण गुप्ता, नीलू सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता के साथ पीएम के मन की बात को सुना।

वहीं दूसरी ओर सांसद प्रतिनिधि निदेश यादव, प्रदेश स्तर के नेता सुरेश साव, चुन्नूकांत, मुकेश जालान, निवर्तमान महापौर सुनील पासवान, ओबीसी नेता विनय सिंह सहित अन्य भाजपाईयों ने भी अपने बूथ स्तरीय आवासीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस दौरान निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी सहित अन्य भाजपाईयों ने कहा कि आज के संस्करण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा है कि आज का भारत युवाओं का भारत है, आज देश पहली बार नेशनल स्पेस डे मना रहा है। जिसके लिए हमारे देश के युवा वैज्ञानिक दिन रात मेहनत करके नित्य नई बुलंदियों को छू रहे है, और अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रहे है। कहा कि स्किल इंडिया और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का अध्यन करके कचड़े का भी सदुपयोग करते हुए उससे अपनी कला का हुनर दिखा कर रोजगार का सृजन कर रहे है। कहा कि वर्तमान राजनीति में भी युवाओं का भागीदारी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है।

Comments are closed.