Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज: बदडीहा पुल के पास बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त, रेफर

धनबाद जाने के क्रम में रास्ते में मौत होने कि सूचना

0 10

गिरिडीह। गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग स्थित बढ़डीहा के आगे स्थित पुल के पास बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो गया। बाइक सवार संटू राम पाचंबा थाना क्षेत्र के लखारी का रहने वाला था। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल संटू राम को सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार धनबाद पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही उसकी मौत होने कि सूचना मिल रही है। बताया जाता है कि संटू राम सोमवार की शाम को बाइक से बदडीहा की तरफ जा रहा था। बदडीहा के आगे पुल के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.