Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज जमुआ के पत्थर खदान में वर्चस्व को लेकर चली गोली, एक की मौत, कई घायल

0 5

गिरिडीह। जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के दलिया गांव में पत्थर खदान में वर्चस्व कायम करने को लेकर मंगलवार की सुबह दो गुटों में टकराव हुई, जिसमें कई राउंड गोली फायरिंग भी की गई है। इस दौरान घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय सुरेश वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक युवक के पाँव में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले अधिकांश युवक बिहार के बताए जा रहे है।

घटना कि जानकारी मिलते ही जमुआ थाना पुलिस भी दलिया गांव के उस खदान में पहुंची और घायलो को जमुआ के स्वास्थ्य केन्द्र में भिजवाया. जहाँ सभी की प्राथमिकी इलाज के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही 55 वर्षीय सुरेश वर्मा की मौत हो गई ।

sawad sansar

बताया जाता है कि विवादित पत्थर खदान में वर्चस्व कायम करने को लेकर पिछले कई दिनो से दो गुटों में विवाद चल रहा था। पत्थर खदान तुलसी वर्मा, राजू वर्मा और सुबोध के नाम से था, जबकि बिहार के कई लोग इस खदान में वर्चस्व जमाने के उद्देश्य से पिछले कई दिनों से गांव में डेरा जमाए हुए थे। मंगलवार की सुबह अचानक दोनों गुटों में खूनी झड़प हो गया और इस बीच एक पक्ष से गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.