Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बैशाख पूर्णिमा के मौके पर धूमधाम एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया भक्ता पर्व श्रद्धा भाव से की गई भगवान शिव की पूजा अर्चना, अंगारे में पर चले भक्त

0 25

गिरिडीह। डुमरी प्रखंड के जामतारा पंचायत के जामतारा बस्ती एवं मधगोपाली पंचायत के खैरागढ़हा में बैशाख पूर्णिमा को धूमधाम एवं परंपरागत तरीके से भक्ता पर्व (बिशुआ पर्व) मनाया गया। इस दौरान दोनों स्थानों में स्थापित शिवालयों में आस-पास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा आराधना कर अपने व अपने परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

वहीं शिव भक्तों ने जलते अंगारों पर चलकर शिव के प्रति अपनी आस्था को प्रकट किया। जबकि खुट्ठे से बंधे एक लकड़ी के रोले के सहारे सिर्फ एक धोती से बांध भक्त लगभग 40-50 फीट ऊंचाई की परिधि में घूमकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।

sawad sansar

पूजा को लेकर शिव मंदिर व परिसर की आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी। साथ ही पूजा समिति द्वारा साउंड व लाईट की व्यवस्था की गई थी। शिव के प्रति अपनी अकाट्य श्रद्धा को दर्शाने वाला यह पर्व को लेकर बीते एक माह से तैयारी की जाती है। सभी भक्त पूरे नेक नियम से माह भर सात्विक दिनचर्या बिताते हैं। महीने भर गांव में मांस मंदिरा का सेवन बंद रहता है। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में मेले सा माहौल था। देर रात से प्रारंभ भक्ता परब का पूजन विधान और खुट्टा के सहारे परिधि में झुलने का विधान अहले सुबह तक चलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.