Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बीते दिनों तिसरी से अपहृत दो किशोरियों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

दोनों किशोरियों का अपहरण करने वाले दो अपराधियों को भी किया गिरफ्तार

0 150

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व हुए अपहृत दो नाबालिक किशोरी को तिसरी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। उक्त जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि अपह्रत हुए किशोरी के पिता ने 23 जनवरी को तिसरी थाना में आवदेन देकर अपहरण की जानकारी दी थी। जिसके बाद उनके नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। जिसमें थाना प्रभारी रंजय कुमार समेत तिसरी कि पुलिस टीम शामिल थी। इस दौरान दोनों नाबालिग को तकनीकी सहायता से खोजते हुए पुलिस की टीम बंगाल के हल्दिया पहुंची। इस बीच पुलिस टीम ने डुमरी टोल टैक्स के समीप से ट्रक ड्राइवर अमित कुमार और अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी छोटे लाल को गिरफ्तार कर कड़ाई से पुछताछ किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही के आधार पर दोनो किशोरी को सकुशल बरामद कर तिसरी थाना ले आई ।

इस दौरान पुलिस ने फर्रुखाबाद के रोकरी निवासी छोटे लाल और पटियाली के नगला निवासी अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। कहा कि दोनों का मोबाइल फोन और रजिस्ट्रेशन नंबर NL01AH–4253 का एक ट्रक भी जप्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.